Deepak Baij On Jantar Mantar Protest : ‘कील वाली लाठी, करंट वाले डंडे…’ दीपक बैज का बड़ा आरोप! बोले- छात्रों पर हुई ऐसी बर्बरता पहले कभी नहीं देखी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नीट पेपर लीक आंदोलन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और रायपुर कांग्रेस कार्यालय विवाद को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अभूतपूर्व बर्बरता हुई है और कांग्रेस जल्द बड़ा आंदोलन करेगी।
Deepak Baij On Jantar Mantar Protest
- दीपक बैज ने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
- रायपुर कांग्रेस कार्यालय पर हमले और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR का विरोध किया।
- कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
रायपुर : Deepak Baij On Jantar Mantar Protest छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू और प्रभारी सचिव एस. संपत की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में छात्रों की नाराजगी, दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई और रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को लेकर सरकार पर तीखे हमले बोले।
छात्रों पर कील लगी लाठी और करंट वाले डंडों से हमला करने का आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक बैज ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर जैसी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई, वैसी उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में आज तक नहीं देखी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर कील लगी लाठी और करंट वाले डंडों से हमला किया गया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर भी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें घसीटकर गिरफ्तार किया गया।
घेराव नहीं बल्कि हमला करने के आरोप
रायपुर के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि बीते दिन भाजपा मंत्रिमंडल के सदस्य कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, जो घेराव नहीं बल्कि हमला था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चप्पल, जूते, पानी के पाउच, बोतल, नारियल और पुलिस की लाठी छीनकर कांग्रेसियों पर फेंका, लेकिन पुलिस ने अपने भवन की रक्षा के लिए बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी।
आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
दीपक बैज ने आगे आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन ने मिलकर कल का पूरा षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बदले की भावना से दबाव डालकर हमारे कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि इस मामले में दोषी मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और उपद्रवी कार्यकर्ताओं पर भी तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस की इस एकतरफा और षड्यंत्रकारी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेगी।
सरकार से सवाल है कि एकतरफा कार्यवाही क्यों?
दीपक बैज ने सरकार से सीधा सवाल किया कि आखिर यह एकतरफा कार्रवाई क्यों की जा रही है?Jantar Mantar Protest News उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से गलत और द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है, जहाँ हमला करने वालों के बजाय अपने कार्यालय का बचाव कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही निशाना बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- Raipur Congress Leaders FIR: भाजपा-कांग्रेस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा समेत 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, जानें किस बात के लगे आरोप
- Vijeta Dahiya Statement: ‘मुझे बलि का बकरा बना दिया’… इस बात पर छलका विजेता दहिया का दर्द, अभिजीत को लेकर ये क्या बोल गए, सुनिए

Facebook


