छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 700 नए मामले सामने आये

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 700 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - July 22, 2022 / 12:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

रायपुर, 21 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 700 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या संख्या 11,61,254 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है ।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 388 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सात मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 700 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 102, दुर्ग से 101, राजनांदगांव से 79, बालोद से 25, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से सात, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से 42, महासमुंद से 24, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 30, कोरबा से 68, जांजगीर—चांपा से 33, मुंगेली से पांच, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से नौ, सरगुजा से 11, कोरिया से पांच, सूरजपुर से 19, बलरामपुर से 11, जशपुर से 11, बस्तर से नौ, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से चार, नारायणपुर से 13 और बीजापुर से 10 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,61,254 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,43,604 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 3596 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,054 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव रंजन

रंजन