अमित शाह के बाद अब योगी को पीएम मोदी निपटाएंगे’, पाटन रवाना होने से पहले बोले सीएम भूपेश बघेल

अमित शाह के बाद अब योगी को पीएम मोदी निपटाएंगेः After Amit Shah, now PM Modi will deal with Yogi, CM Bhupesh's big statement

अमित शाह के बाद अब योगी को पीएम मोदी निपटाएंगे’, पाटन रवाना होने से पहले बोले सीएम भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 1, 2022 1:45 pm IST

रायपुरः PM Modi will deal with Yogi छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज पाटन और राजिम के दौरे पर है। पाटन रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने यूपी चुनाव पर को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले और दूसरे चरण में अमित शाह अपना पूरा काम किए है। अब योगी को निपटाने की थोड़ी कसर बाकी है, उसे प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं। UP में BJP का जाना और योगी जी का मठ में बैठना तय है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

PM Modi will deal with Yogi उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के भगवा हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है वाले बयान पर सीएम ने कहा कि भगवा सर्वोच्य त्याग का प्रतीक है लेकिन पर ये बजरंगी भगवा धारण कर वसूली कर रहे हैं

Read more : छत्तीसगढ़: गुरुजी की शर्मनाक करतूत, ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों को भेजता था अश्लील फोटो और वीडियो, गिरफ्तार 

बता दें कि सीएम भूपेश आज मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठकुराईन टोला और ग्राम कौही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा राजिम में राजिम माघी पुन्नी मेला में शामिल होंगे। ठकुराईन टोला में भगवान शिव के दर्शन करने के उपरान्त वहां बनने वाले लक्ष्मण झूला, ठकुराईन टोला में बनने वाले नदी तट बंद और सोनपुर ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां गुरू घासीदास जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3 बजे पाटन विकासखंड के ग्राम खम्हरिया में नाला ब्रिज का शुभारंभ करने के बाद 3.15 बजे रवाना होकर 3.30 बजे ग्राम कौही पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। बघेल पाटन आकर वहां से शाम 4.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे राजिम पहुंचेंगे। बघेल शाम 5 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम के बाद रात्रि 8.15 बजे कार द्वारा रवाना होकर 9.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।