Kanker Naxal News: बीजापुर के बाद कांकेर में भी जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर
Kanker Naxal News: बीजापुर के बाद कांकेर में भी जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर

CG Naxal News
- कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
- 4 नक्सली मारे गए, एसपी ने की पुष्टि
- बीजापुर और दंतेवाड़ा में 18 माओवादी ढेर, 1 जवान शहीद
कांकेर: Kanker Naxal News बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी बीच एक और खबर आ रही है कि कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है।
Kanker Naxal News मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ कांकेर- नारायणपुर बॉर्डर चल रही है। बताया जा रहा है कि लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि एसपी ने की है। इस मुठभेड़ को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की बड़ी टीम यहां मौजूद है, जिससे सुरक्षा बलों को भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
Read More: ED ने नेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए; मात्र 2 मामलों में हुई दोषसिद्धि
कांकेर एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच लगातार गोलीबारी हो रही है। पुलिस की टीम ने नक्सलियों को घेरने की कोशिश की है और ऑपरेशन अभी जारी है।
आपकों बता दें कि आज ही बीजापुर और दंतेवाड़ा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 18 माओवादी ढेर हो गए हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ गंगालूर और दंतेवाड़ा के जंगलों में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि पिड़िया क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी पार्टी मौजूद है और इसी वजह से ये ऑपरेशन लॉन्च किया गया और अब तक 18 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है। वहीं एक जवान की शहीद हो गए हैंं DRG, कोबरा 210, एसटीएफ़ की संयुक्त पार्टी मौजूद है और जवानों की सर्च ऑपरेशन जारी है।
🔴 छत्तीसगढ़ में जवानों ने ढेर किए 22 नक्सली : #NaxalEncounter | #Chhattisgarh | #ChhattisgarhNews | #Bijapur | #Kanker | #Naxalites | #BreakingNews https://t.co/VsR4pxbNdC
— IBC24 News (@IBC24News) March 20, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हाल ही में हुई, जिसकी पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने की है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: After Bijapur, there was an encounter between the soldiers and Naxalites in Kanker too
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am