CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले में एक और बड़ा एक्शन, ये तीन पटवारी पहुंचे सलाखों के पीछे, भूमाफियाओं के साथ मिलकर गलत तरीके से किया था खाता विभाजन
भारतमाला मुआवजा घोटाले में एक और बड़ा एक्शन, Another major action in Bharatmala compensation scam, 3 Patwaris are behind bars
रायपुर। CG News: बहुचर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने घोटाले में संलिप्त तीन पटवारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पटेल, लेखराम देवगन और बसंती धृतलहरे शामिल हैं। EOW ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पुलिस रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों पटवारियों को सात दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। अब ये आरोपी 4 नवंबर तक EOW की रिमांड में रहेंगे।
इन तीनों पटवारियों पर आरोप है कि भूमाफियाओं के साथ मिलकर गलत तरीके से खाता विभाजन किया, जिससे शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा। आरोपियों ने मुआवजा राशि में हेराफेरी कर सरकारी जमीनों को निजी नामों में दर्ज कराया था। गौरतलब है कि कल ही हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सभी आरोपी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद EOW ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों पटवारियों को हिरासत में ले लिया।
आईबीसी 24 की खबर का असर
CG News: आईबीसी 24 ने अपनी विशेष रिपोर्ट में सवाल उठाए थे कि आरोपी अधिकारी अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किए गए हैं। खबर प्रसारित होने के कुछ ही घंटे बाद EOW की टीम ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पुलिस रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों पटवारियों को सात दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। अब ये आरोपी 4 नवंबर तक EOW की रिमांड में रहेंगे। EOW अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से भूमाफियाओं से सांठगांठ और मुआवजा वितरण में गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज़ों और वित्तीय लेनदेन की जांच की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें
- School Holidays November 2025: नवंबर में इतने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरा कैलेंडर
- Bijapur News: बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों का होगा बड़ा सरेंडर, एक साथ करीब 50 नक्सली CRPF और पुलिस के सामने करेंगे आत्मसमर्पण
- MP News: महिला पुलिस अधिकारी ही निकली चोर! सहेली के घर से मोबाइल और नकदी ले भागी डीएसपी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
- Chhattisgarh Helmet Compulsory: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य.. कलेक्टर-एसपी ने जारी किया आदेश

Facebook


