Home » Chhattisgarh » Balrampur Rape Case: First he did cruelty to the girl... then had fun for 5 years, now police took big action in the case of rape and molestation
Balrampur Rape Case: पहले युवती के साथ की हैवानियत… फिर 5 साल तक की मौज, अब रेप और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन
Ads
पहले युवती के साथ की हैवानियत... फिर 5 साल तक की मौज...Balrampur Rape Case: First he did cruelty to the girl... then had fun for 5 years
बलरामपुर: Balrampur Rape Case: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया और आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Balrampur Rape Case: पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं एक छेड़छाड़ का और दूसरा बलात्कार का। आरोपी विवाहित है और उस पर एक युवती के साथ बलात्कार करने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
Balrampur Rape Case: कई प्रयासों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। अंततः कोर्ट के निर्देश पर राजपुर पुलिस की टीम ने अंबिकापुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।