सवाल आपका है

Bijapur Naxalites Attack: नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगा अभियान, होगी हमले की समीक्षा.. HM विजय शर्मा ने दी बीजापुर हमले पर प्रतिक्रिया

Bijapur Naxalites Attack Live Video and Images

Bijapur Naxalites Attack Live Video and Images | Image- ibc24 News

 

Bijapur Naxalites Attack Live Video and Images : बीजापुर: कुटरू में डीआरजी जवानों पर हुए भीषण हमले के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने IBC24 से फोन पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के हमले में जवानों की शहादत एक झटका जरूर हैं लेकिन माओवादियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। क्या कोई चूक हुई इस सवाल पर कहा कि समीक्षा की जाएगी। जहां तक रणनीति में बदलाव का सवाल है तो पूरी घटना को रिव्यू किया जाएगा और इसके बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा।

Raman Singh On Bijapur Naxal Attack: ‘सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है’ बीजापुर नक्सल अटैक पर विस अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान

सीएम से ने भी जताया दुःख

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है। बीजापुर के कुटरू में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया है। इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है। हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।

Bijapur Naxalites Attack Live Video and Images : सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को लगातार भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। सरकार और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की रणनीतियां पूरी मजबूती से लागू की जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने भरोसा जताया कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

सीएम विष्णु देव साय ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और बेहतर रणनीति के कारण पहले की तुलना में अब कम हानि हो रही है। सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है, और वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है रमन सिंह

Bijapur Naxalites Attack Live Video and Images : वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि, “नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं… छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी।”

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version