BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, 5 out of 11 Brahmin faces in MLC elections

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
Deepak Sahu
Published: 01 Oct 2026 | 11:57 pmModified: 02 Oct 2026 | 12:00 am

लखनऊः यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सामाजिक समीकरण साधने की कवायद तेज कर दी है। विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और इन 11 नामों में 5 ब्राह्मण चेहरे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या MLC चुनाव के बहाने बीजेपी ने ब्राह्मण वोटरों को बड़ा सियासी संदेश दिया है? क्या ये सिर्फ टिकट का बंटवारा है या 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी?

MLC चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, लेकिन बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची ने चुनावी चर्चा को और गर्म कर दिया है। 11 सीटों के लिए बीजेपी ने 11 नाम घोषित किए और इनमें 5 चेहरे ब्राह्मण समाज से हैं। यहीं से सवाल उठता है कि क्या बीजेपी का फोकस सिर्फ MLC चुनाव पर है या फिर 2027 के लिए भी संदेश साफ है? यानी बीजेपी की सूची में ब्राह्मण चेहरे सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं। हालांकि पार्टी ने बाकी सीटों पर भी अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है।

यानी उम्मीदवार की जातीय पहचान के साथ-साथ शिक्षक संगठनों में पकड़ व्यक्तिगत नेटवर्क और अपने मतदाता वर्ग के बीच प्रभाव भी बेहद अहम है और बीजेपी ने इसी गणित को साधने की कोशिश की है। साथ ही विश्वविद्यालय और यूजीसी से जुड़े विवादित मुद्दों को साधना भी बड़ी चुनौती है। लेकिन बीजेपी के इस दांव के बाद विपक्ष भी मैदान में है। समाजवादी पार्टी ने भी सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं यानी मुकाबला सिर्फ सीटों का नहीं सामाजिक समीकरण और अपने-अपने प्रभाव वाले वोटरों को साधने का भी है।

MLC चुनाव की 11 सीटें भले ही छोटी चुनावी लड़ाई दिखें, लेकिन 2027 से पहले इनका सियासी संदेश बड़ा है..बीजेपी के पांच ब्राह्मण चेहरों ने ब्राह्मण वोटरों के बीच पार्टी की रणनीति को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। अब देखना होगा कि टिकटों से दिया गया ये सामाजिक संदेश वोटरों के बीच कितना असर पैदा करता है। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=xMfEmXo2iiQ

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: 5 out of 11 Brahmin faces in MLC elections

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm