सवाल आपका है

Bijapur Naxalites Blast Live Video: ब्लास्ट के बाद पेड़ पर जा अटका स्कॉर्पियों का हिस्सा.. अब तक 8 जवान शहीद, ड्राइवर की भी मौत..

Bijapur Naxalites Blast Live Video

Bijapur Naxalites Blast Live Video | Image- IBC24 News.

 

Bijapur Naxalites Blast Live Video : बीजापुर : बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। यह हमला जिले के कुटरू क्षेत्र के बेदरी के पास अम्बली नाले में हुआ, जहां घात लगाए माओवादियों ने एक वाहन को लैंडमाइन विस्फोट से उड़ा दिया।

Raman Singh On Bijapur Naxal Attack: ‘सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है’ बीजापुर नक्सल अटैक पर विस अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान

Bijapur Naxalites Blast Live Video : नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर उस समय हमला किया जब जवान सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर ही 9 जवान शहीद हो गए। हालांकि, शहीदों की संख्या 10 से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर स्थिति को संभालने और बचाव कार्य के लिए बैकअप टीम को तुरंत रवाना किया गया।

Bijapur Naxalites Attack Live Video: IBC24 पहुंचा ग्राउंड जीरों पर.. सामने आई घटनास्थल की खौफनाक तस्वीरें, आप भी देखें..

Bijapur Naxalites Blast Live Video : बहरहाल घटनास्थल पर आईबीसी24 की टीम पहुँच चुकी है। यहाँ की तस्वीर बेहद हैरान करने वाली है। हमले के बाद घटनास्थल पर बड़ा गड्ढा बन गया हैं जबकि वाहन मलबे में तब्दील हो गया है। इस विस्फोट की ताकत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद स्कॉर्पियों वाहन का एक हिस्सा पेड़ की ऊंचाई पर जा अटका। आप भी देखें।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version