भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी BJP संगठन

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी BJP संगठन! 3 people died in Bilaspur bus accident

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी BJP संगठन
Modified Date: July 7, 2023 / 02:47 pm IST
Published Date: July 7, 2023 2:46 pm IST

रायपुर। Bilaspur bus accident पीएम मोदी ने आज राजधानी रायपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को कई बड़ी सौगात दी है। लेकिन पीएम मोदी की रायपुर आने से पहले छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिलासपुर में एक बस ने हाइवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। ​​तभी हादसे का शिकार हो गए।

Read More: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, जन-जीवन हुआ अस्त व्यस्त 

Bilaspur bus accident घटना को लेकर पीएम मोदी ने शोक भी जताया है और अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ी घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि बीजेपी संगठन मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए देगी। वहीं घायलों की इलाज का भी बीजेपी खर्च उठाएगी।

Read More: सरकारी दफ्तरों में काम ठप्प, इन मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का हड़ताल 

जानकारी के मुताबिक, घटना बिलासपुर के बेलतरा के पास की है। आज पीएम मोदी की सभा रायपुर के साइंस मैदान में होनी है। इसमें शामिल होने अम्बिकापुर से 40 कार्यकर्ता बस में सवार होकर निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते मे जमकर बारिश हो रही थी। जिसके चलते बस ड्राइवर को झपकी आ गई और आगे चल रही हाइवा से बस की जोरदार भिंड़त हो गई।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।