Rajnandgaon Road Accident News: संस्कारधानी में दिखा रफ़्तार का कहर, महिला शिक्षिका को टैंकर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Rajnandgaon Road Accident News: राजनांदगांव शहर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

Rajnandgaon Road Accident News: संस्कारधानी में दिखा रफ़्तार का कहर, महिला शिक्षिका को टैंकर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Rajnandgaon Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: July 24, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: July 24, 2026 9:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजनांदगांव शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।
  • तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला आभा सिंह आ गईं।
  • आभा सिंह के निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rajnandgaon Road Accident News: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में पाताल भैरवी मंदिर के पास रक्षित आरक्षी केंद्र के सामने लगभग शाम 5 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम का पानी का टैंकर तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान टैंकर की चपेट में स्कूटी सवार महिला आभा सिंह आ गईं। टैंकर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

परिजनों में दौड़ी शोक की लहर

मृतका आभा सिंह पेशे से शिक्षिका थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। (Rajnandgaon Road Accident News) बताया जा रहा है कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Rajnandgaon Road Accident News: पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है तथा चालक अजय सोनवानी से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.