सवाल आपका है

CG Crime News : होली खेल रहे पर युवक को CAF जवान ने मारी गोली, हालात गंभीर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Bilaspur Lok Sabha Chunav 2024

Bilaspur Lok Sabha Chunav 2024

बिलासपुरः Bilaspur Crime News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन से फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : Budh Guru Yuti: मेष राशि पर बन रही बुध-गुरु की युति, आएंगे इन राशि वालों के अच्छे दिन, पैसों की होगी बंपर बारिश 

Bilaspur Crime News मिली जानकारी के अनुसार मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है। आरोपी जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर होली खेल रहे युवाओं के पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : दर्दनाक हादसा, होली मनाने के अपने दोस्त के घर जा रहे थे चार युवक, ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौत

 

Exit mobile version