CG Monsoon Session | Photo Credit: IBC24
रायपुर: CG Vidhan Sabha Live छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सदन की शुरुआत से ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और जल टंकियों के निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया, जिस पर सरकार ने जांच कराने की घोषणा की।
CG Vidhan Sabha Live जिसके बाद प्रश्नकाल में सरकारी आयोजनों में टेंट, लाइट और साउंड सिस्टम के भुगतान को लेकर कथित भ्रष्टाचार का मामला उठा। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जो कार्यक्रम हुआ नहीं उसका भुगतान का बिल जमा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी आयोजनों में खर्च को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। कलेक्टर के कार्यक्रम में साउंड के लिय 3 लाख दिया जाता है। लेकिन कृषक कार्यक्रम में 13 लाख का भुगतान होता है। उन्होंने इस अंतर पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिस पर मंत्री अरुण साव ने जांच कराने की घोषणा की है।