सवाल आपका है

CG Weather Update: प्रदेश में फिर दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर: CG Weather Update प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है। दो दिन बाद एक बार फिर से अच्छी बारिश की संभावना है। 29 अगस्त को पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसका असर मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। आज और कल बुधवार को मध्य एंव दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

Read More: कर्क और मीन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, इन्हें रहना होगा संभलकर, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन 

CG Weather Update मंगलवार को सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई स्ट्रॉन्ग सिस्टम मजबूत नहीं है। दो दिन बाद ही मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं आज 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

Read More: वेतन आयोग की सिफारिशों को नहीं किया लागू, आज सुप्रीम कोर्ट में मुख्य सचिवों की पेशी, एक साथ 18 प्रदेशों के CS को किया गया है तलब  

आपको बता दें कि एक जून 2024 से अब तक राज्य में 886.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1859.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 487.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 886.0 मिमी, बलरामपुर में 1242.4 मिमी, जशपुर में 725.4 मिमी, कोरिया में 908.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 888.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Exit mobile version