सवाल आपका है

Nagar Nigam Chunav 2025: रायपुर में मीनल और दिप्ती तो जगदलपुर में मलकीत और संजय के बीच मुकाबला, 10 निगमों में भाजपा-कांग्रेस के ये प्रत्याशी महापौर पद के लिए दिखाएंगे दमखम

MP Politics News/Image Source-IBC24 Archive

MP Politics News/Image Source-IBC24 Archive

रायपुरः Nagar Nigam Chunav 2025 छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों की सूची भी अब जारी होने लगी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक दिप्ती प्रमोद दुबे को रायपुर, प्रमोद नायक को बिलासपुर, मलकीत सिंह गैंदू को जगदलपुर से महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं निखिल द्विवेदी को राजनांदगांव, अजय तिर्की को अंबिकापुर, जानकी काटजू को रायगढ़, उषा तिवारी को कोरबा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग, डॉ, विनय जायसवाल को चिरमिरी और विजय गोलछा को धमतरी से टिकट दिया गया है।

Read More : MP News : कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली.. राहुल गांधी आज महू में करेंगे रैली और जनसभा, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल 

ये हैं नगर निगमों के भाजपा प्रत्याशी

Nagar Nigam Chunav 2025 भाजपा ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, दुर्ग नगर निगम के लिए अलका बाघमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी को मौका दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने धमतरी नगर निगम से रामू जगदीश रोहरा को महापौर प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा वर्तमान में भाजपा में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं अंबिकापुर नगर निगम से मंजूषा भगत, रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान, कोरबा नगर निगम से संजू देवी राजपूत को मौका दिया गया है। वहीं चिरमिरी नगर निगम की बात करें तो रामनरेश राय और राजनांदगांव नगर निगम से मधुसूदन यादव और जगदलपुर से संजय पांडे मौका दिया गया है।

Read More : CG Mayor Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की महापौर प्रत्याशियों की सूची.. रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट 

मेयर की चेयर के लिए इन लोगों के बीच सियासी लड़ाई

Municipal Corporation Congress Candidate BJP Candidate
Raiur दिप्ती प्रमोद दुबे मीनल चौबे
Bilaspur प्रमोद नायक पूजा विधानी
Jagdalpur मलकीत सिंह गैंदू संजय पांडे
Rajnandgaon निखिल द्विवेदी मधुसूदन यादव
Ambikapur अजय तिर्की मंजूषा भगत
Raigarh जानकी काटजू जीवर्धन चौहान
Korba उषा तिवारी संजू देवी राजपूत
Durg प्रेमलता पोषण साहू अलका बाघमार
Chirmiri डॉ विनय जायसवाल रामनरेश राय
Dhamtari विजय गोलछा जगदीश रामू रोहरा

 

Exit mobile version