Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List: इस जिले के पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी.. कई थाना प्रभारियों का तबादला, इस तेजतर्रार अफसर को मिली कोतवाली की कमान, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List: कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात अधिकारियों के तबादले, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List: इस जिले के पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी.. कई थाना प्रभारियों का तबादला, इस तेजतर्रार अफसर को मिली कोतवाली की कमान, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List || Image- AI Generated File

Modified Date: June 29, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा पुलिस में सात अधिकारियों का तबादला।
  • धर्मनारायण तिवारी बने कोरबा कोतवाली प्रभारी।
  • कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल।

कोरबा: जिले में पुलिस अधीक्षक ने कानून और शांति व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List) जारी आदेश के अनुसार सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जगहों पर तैनात किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

धर्मनारायण तिवारी बने कोरबा कोतवाल

निरीक्षक मोतीलाल पटेल को थाना प्रभारी कटघोरा से थाना प्रभारी करतला, निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा से थाना प्रभारी कोतवाली तथा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी पाली भेजा गया है।

वहीं उप निरीक्षक विश्वकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर, सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर और सहायक उप निरीक्षक अनिल खांडे को थाना सिविल लाइन रामपुर से पुलिस चौकी मानिकपुर पदस्थ किया गया है। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List) इसके अलावा प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुर्रे को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना बालकोनगर भेजा गया है।

आदेश में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार सँभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्रमांक पदनाम / नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
01 निरीक्षक मोतीलाल पटेल थाना प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी कटघोरा
02 निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी थाना प्रभारी कटघोरा थाना प्रभारी कोतवाली
03 निरीक्षक मनोज कौशिक रक्षित केंद्र कोरबा थाना पाली (संबद्ध)
04 उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया रक्षित केंद्र कोरबा थाना सिविल लाइन, रामपुर
05 सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर थाना बालकोनगर थाना सिविल लाइन, रामपुर
06 सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे थाना सिविल लाइन, रामपुर पुस्तक मनिकपुर
07 प्रहार-212 शनि कुमार कुर्रे रक्षित केंद्र कोरबा थाना बालकोनगर

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown