छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 236 नये मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 236 नये मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 236 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: August 2, 2021 10:38 pm IST

रायपुर, दो अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 236 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अबतक 1002458 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

राज्य में सोमवार को 80 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 154 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज रायपुर जिले से 17, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से एक, बालोद से तीन, धमतरी से सात, बलौदाबाजार से 87, महासमुंद से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से चार, कोरबा से 24, जांजगीर चांपा से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से एक, कोरिया से तीन, बलरामपुर से एक, जशपुर से छह, बस्तर से आठ, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से पांच, सुकमा से नौ, कांकेर से 14, नारायणपुर से दो और बीजापुर से 16 मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1002458 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 9,87,012 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि फिलहाल 1918 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक कोविड-19 के 13,528 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,734 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में