CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘रमन सिंह कवर्धा से क्यों नहीं लड़ते चुनाव’, सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ

CG Vidhansabha Chunav 2023: 'रमन सिंह कवर्धा से क्यों नहीं लड़ते चुनाव', सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ

CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘रमन सिंह कवर्धा से क्यों नहीं लड़ते चुनाव’, सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ
Modified Date: October 18, 2023 / 05:23 pm IST
Published Date: October 18, 2023 5:22 pm IST

राजनांदगाव। CG Vidhansabha Chunav 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव में आयोजित कांग्रेस की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर घेरा।

Read More: CG Vidhansabha Chunav 2023: रेणुका सिंह के बयान पर गुलाब कमरो ने लिया आड़े हाथ, कहा- मायका की याद चुनाव में आई 

CG Vidhansabha Chunav 2023 राजनांदगांव जिले की चार विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और इसके बाद आज इन प्रत्याशियों ने विधिवत अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के द्वारा नामांकन रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले साल में 82 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की शुरुआत की जो आज 130 लाख मैट्रिक टन तक पहुंच गयी है।

Read More: Navratri Nonstop Garba Album 2023: खुद ब खुद थिरकने लगेंगे पैर, जब डीजे पर बजेगा Kinjal Dave का गरबा सॉन्ग

वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 86 लाख से घटकर इसे 61 लाख कर दिया है। वहीं महंगी बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अडानी के महंगे में कोयला खरीदने के चलते बिजली की कीमत बढ़ गई है। राजनांदगांव जिले के चार विधानसभा सीटों में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, तो वहीं अब राजनांदगांव विधानसभा भी जीतेंगे।

Read More: BJP Candidate Third List Viral: BJP की सूची वायरल, बेलतरा सीट से हर्षिता तो कसडोल से गौरीशंकर का नाम, अरुण साव ने बताया सच 

राजनांदगांव में कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह को घेरते हुए कहा कि रमन सिंह जी पहले डोंगरगांव से चुनाव लडे़, फिर राजनांदगांव से लड़ते हैं, रमन सिंह कवर्धा से चुनाव क्यों नहीं लडे़।

Read More: CM Himanta Bishwa Sharma in CG: ‘दारू के ठेके से माल कमा रही कांग्रेस’, असम मुख्यमंत्री का सीएम बघेल पर प्रहार… 

कांग्रेस की इस नामांकन रैली मैं राजनांदगांव विधानसभा की चार सीट डोंगरगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता बघेल, खुज्जी विधानसभा से भोलाराम साहू और राजनांदगांव विधानसभा से गिरीश देवांगन ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस की इस नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।