CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भंग की सदन की मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित, जानिए किस मुद्दे पर गरमाया सदन

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भंग की सदन की मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित, जानिए किस मुद्दे पर गरमाया सदन

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भंग की सदन की मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित, जानिए किस मुद्दे पर गरमाया सदन

CG Monsoon Session | Photo Credit: IBC24

Modified Date: July 14, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: July 14, 2026 12:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव सदन में हुआ खारिज
  • मंत्री के जवाब के बाद अध्यक्ष ने प्रस्ताव को किया खारिज
  • नारेबाजी करने पर सभी विपक्षी विधायक हुए स्वत निलंबित

रायपुर: CG Monsoon Session छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सदन की शुरुआत से ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और जल टंकियों के निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया, जिस पर सरकार ने जांच कराने की घोषणा की।

CG Monsoon Session जिसके बाद शून्य काल की शुरुआत हुई। जिसमें विपक्ष ने अपना स्थगन प्रस्ताव लाया। शून्यकाल के दौरान खाद और बीज की कथित कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर तत्काल चर्चा की मांग की।​

विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्द की कोई कमी नहीं है। जितनी खाद की जरूरत, उसका 90 प्रतिशत खाद का भंडारण हो चुका है। बीज की जितनी जरूरत उसकी 96 प्रतिशत का भंडारण मौजूद है।

मंत्री के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। इस फैसले से नाराज विपक्ष ने सदन में ही नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए। जिससे कुछ देर तक कार्यवाही बाधित रही। गर्भगृह में नारेबाजी करने पर सभी विपक्षी विधायक स्वतः निलंबित हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।