Dantewada Truck Driver Suicide Case : मर्सिडीज से हुई मामूली टक्कर, फिर ऐसा क्या हुआ कि ट्रक ड्राइवर ने उठा लिया खौफनाक कदम? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दंतेवाड़ा के बंजारी घाट में ट्रक ड्राइवर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मर्सिडीज चालक सागर हेमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि सड़क हादसे के बाद आरोपी ने ड्राइवर पर पैसों के लिए मानसिक दबाव बनाया था।

Dantewada Truck Driver Suicide Case : मर्सिडीज से हुई मामूली टक्कर, फिर ऐसा क्या हुआ कि ट्रक ड्राइवर ने उठा लिया खौफनाक कदम? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Dantewada Truck Driver Suicide Case / IMAGE SOURCE : AI

Modified Date: June 27, 2026 / 07:14 pm IST
Published Date: June 27, 2026 7:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सड़क हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर की आत्महत्या का मामला।
  • पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मर्सिडीज चालक सागर हेमला को गिरफ्तार किया।
  • पैसों के लिए कथित मानसिक दबाव बनाने के आरोप की जांच में कार्रवाई।

दंतेवाड़ा: Dantewada Truck Driver Suicide Case  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम अंतर्गत बंजारी घाट में एक ट्रक ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्राइवर को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले मुख्य आरोपी और मर्सिडीज कार के चालक सागर हेमला को गिरफ्तार कर लिया है।

टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक सड़क हादसे से शुरू हुआ था। बंजारी घाट पर मर्सिडीज कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद मर्सिडीज चालक सागर हेमला ने ट्रक ड्राइवर के साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

पैसे के लिए बनाया भारी दबाव

Chhattisgarh Road Rage Crime News आरोप है कि हादसे के बाद सागर हेमला ने ट्रक ड्राइवर पर हर्जाने और पैसों के लिए अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया। इस विवाद और पैसों के भारी दबाव से तंग आकर ट्रक ड्राइवर ने अंततः आत्मघाती कदम उठा लिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।।पुलिस के मुताबिक, घटना से मानसिक रूप से आहत और भयभीत ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना और कथित प्रताड़ना से जुड़े कई वीडियो भी अपलोड किए थे।

गीदम पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद गीदम पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मर्सिडीज चालक सागर हेमला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.