Dead Man Alive Bhilai : जिंदा मरीज को डॉक्टरों ने बताया मरा हुआ, परिजनों ने भी सजा ली अर्थी, तभी हुआ चमत्कार

भिलाई में एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक युवक को मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान युवक में हलचल होने लगी, जिससे सभी हैरान रह गए। बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Dead Man Alive Bhilai : जिंदा मरीज को डॉक्टरों ने बताया मरा हुआ, परिजनों ने भी सजा ली अर्थी, तभी हुआ चमत्कार

Dead Man Alive Bhilai / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: June 6, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: June 6, 2026 2:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जिंदा युवक को मृत घोषित कर परिजनों को सौंपा गया
  • भिलाई के निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप
  • अंतिम संस्कार के दौरान युवक में हलचल हुई

भिलाई : Dead Man Alive Bhilai :  छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ डॉक्टरों ने एक जिंदा इंसान को मरा हुआ बताकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल की इस लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे और अचानक ‘मृतक’ के हाथ-पैर हिलने लगे। पुरानी भिलाई के देव बलोदा की इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंतिम संस्कार के दौरान हिले हाथ पैर

जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई के देव बलोदा निवासी इस युवक को बीते 3 जून को बाथरूम में गिरने के कारण चोट आई थी, जिससे उसकी पसली टूट गई थी। Bhilai Private Hospital Controversy इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर लापरवाही बरतते हुए युवक को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को बॉडी ले जाने को कह दिया। परिजन युवक को मृत समझकर घर ले आए और जब अंतिम संस्कार की अंतिम तैयारियां की जा रही थीं, तभी अचानक युवक के शरीर में हलचल होने लगी और उसके हाथ-पैर हिलने लगे। युवक को जिंदा देख घर वालों ने तुरंत उसे पानी पिलाया और उसे लेकर रायपुर रवाना हुए

कल रात हुई युवक की मौत

निजी अस्पताल की इस भारी चूक के बाद युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, अस्पताल की लापरवाही के बाद चले इस पूरे घटनाक्रम के बीच युवक की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान कल रात युवक की मौत हो गई। देव बलोदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..