Cockroach Janta Party Protest : कॉकरोच जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन आज! भारत लौट रहे संस्थापक अभिजीत ने समर्थकों से की अनोखी अपील

दिल्ली में आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की भारत वापसी के साथ पार्टी समर्थकों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Cockroach Janta Party Protest : कॉकरोच जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन आज! भारत लौट रहे संस्थापक अभिजीत ने समर्थकों से की अनोखी अपील

Cockroach Janta Party Protest / Image Source : FILE

Modified Date: June 6, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: June 6, 2026 8:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • CJP संस्थापक अभिजीत दिपके आज भारत लौटकर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
  • समर्थकों से फूल, तिरंगा और सनस्क्रीन के साथ पहुंचने की अपील।
  • प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

नई दिल्ली : Cockroach Janta Party Protest :  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी । प्रेस के दौरान पार्टी के प्रवक्ताओं ने अभिजीत दीपक के भारत आने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में आज यानी 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज भारत लौट रहे हैं। वह दिल्ली में आयोजित होने वाले पार्टी के प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। दिपके ने अपने समर्थकों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है और सभी को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने जुटने के लिए कहा है।

समर्थकों से अनोखी अपील- साथ लाएं फूल, तिरंगा और सनस्क्रीन

अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए कुछ खास निर्देश जारी किए हैं। Abhijit Dipke India Return उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने साथ फूल और तिरंगा लाने की बात कही है, साथ ही धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाकर आने की सलाह दी है। दिपके का कहना है कि वे खुद पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

यह प्रदर्शन देश में हुए पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में किया जा रहा है, जिसमें CJP कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। Parliament Street Police Station Delhi  दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें इस प्रदर्शन की अनुमति के लिए अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। सुरक्षा के लिहाज से जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में मुस्तैदी बढ़ा दी गई है, जहाँ पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.