Dhamtari Fish Trader Murder Case: धमतरी में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा.. 40 से ज्यादा बार चाकू से हमला कर उतारा था मौत के घाट, जानें किसने और क्यों किया था क़त्ल
Dhamtari Fish Trader Murder Case Solved: धमतरी मछली व्यापारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, मजदूरों पर हत्या का आरोप, नकदी, मोबाइल और हथियार बरामद।
Dhamtari Fish Trader Murder Case Solved | Image- Symboli File
- मछली व्यापारी हत्याकांड में मजदूरों की कथित संलिप्तता।
- पुलिस ने 37 हजार नकद और छह मोबाइल बरामद किए।
- हत्या में इस्तेमाल बाइक और चाकू भी जब्त।
धमतरी: जिले में सामने आए एक मछली व्यापारी के हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। (Dhamtari Fish Trader Murder Case Solved) शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक मछली व्यवसायी विप्लभ मंडल के मजदूरों ने ही अंजाम दिया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
व्यापारी को मौत के घाट उतार देने के बाद आरोपी कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। फिलहाल उनसे 37 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई 2 बाइक और 2 चाकू भी बरामद किए हैं। पूरे हत्याकांड की साजिश 25 जून को रची गई थी। इसे अंजाम देने के लिए सुनसान इलाके को चुना गया था। बताया गया कि मछली कारोबारी विप्लभ मंडल पिछले लगभग 7 से 8 वर्षों से ग्राम बोईरगांव, दर्रीपारा, जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर क्षेत्र में रह रहे थे और यहां कारोबारी चुम्मन यादव के साथ मछली व्यवसाय करते थे। दोनों सिहावा रोड पर एम.एम. फिश नाम से दुकान संचालित करते थे। दोनों का रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना होता था और शनिवार को भी दोनों दुकान बंद कर नगरी से वापस बोईरगांव लौट रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि यह वारदात 27 जून को नगरी थाना क्षेत्र के नगरी-गरियाबंद मार्ग पर अंजाम दी गई थी। इस दौरान हमलावरों ने मछली व्यापारी पर 40 से ज्यादा बार चाकुओं से हमला किया था। इस हमले में एक अन्य युवक चुम्मन यादव भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा था। (Dhamtari Fish Trader Murder Case Solved) हमले से पहले आरोपियों ने व्यापारी पर मिर्च पाउडर भी छिड़का था। बहरहाल, पुलिस जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा कर सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा
टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन
छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट
उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री

Facebook


