कब्र से निकलेगी सच्चाई! परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका तो बाहर निकाला गया शव, इधर पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने मृतक युवक का कब्र से दोबारा शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी थी।

कब्र से निकलेगी सच्चाई! परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका तो बाहर निकाला गया शव, इधर पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला

dhamtari crime news:

Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 9, 2022 3:38 pm IST

dhamtari crime news: धमतरी। लूट और मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले पिता पुत्र सहित परिवार के 5 लोगों को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने मृतक युवक का कब्र से दोबारा शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी थी।

दरअसल कुरूद निवासी प्रार्थी राहुल चन्द्राकर के साथ हुई गाली गलौच, मारपीट तथा कार लूट मामले के मामले में फरार आरोपी लक्की चन्द्राकर को पकड़ने कुरूद थाना से करीब आधा दर्जन पुलिस आरोपी के गांव भैसमुंडी गए थे। जंहा आरोपी लक्की और उनके पिता भूषण चन्द्राकर सहित परिवार के अन्य लोग लाठी, ईट, पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिया।

read more:  कांग्रेस के कई जिला अध्यक्षों की होगी छुट्टी, PCC चीफ ने दिए संकेत, जल्द जारी होगा आदेश

जिस पर थाना कुरूद में आरोपियांे के खिलाफ बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने, एवं वाहन में तोड़फोड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है….घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे…. जिसकी तलाश कर पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी लक्की चंद्राकर, पिता भूषण चंद्राकर सहित उसकी मां और दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

dhamtari crime news: वहीं धमतरी में हुए एक अन्य अपराध के मामले में हत्या की आशंका जताने के बाद जिले की सिहावा पुलिस ने ग्राम भुरसली डोगरी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला और मजिस्ट्रेट के सामने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा है।

read more: राम चरण की अगली फिल्म में काम करेंगे अभिनेता एस जे सूर्या

दरअसल, भुरसीडोंगरी निवासी 17 वर्षीय चंद्रकांत साक्षी स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल कोडागांव में पढ़ाई करता था….जो 29 जुलाई को परीक्षा के बाद अपने 9 दोस्तो के साथ कोंडागांव स्थित बफना गांव के एक डैम में नहाने गए थे….जहां चंद्रकांत डूब गया और उसकी मौत हो गई….जिसके बाद कोडागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया….जिसके बाद परिजनों ने छात्र चंद्रकांत के शव को गांव भुरसीडोंगरी लाकर दफनाया था।

अब मृतक के परिजनों ने कोंडागांव एसडीएम को आवेदन देकर कहा कि छात्र चंद्रकांत की मौत और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह है…. इसलिए शव दोबारा निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com