सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मृत नवजात को उठा ले गया कुत्ता, मामला सामने आने के बाद मचा हड़कंप

 सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मृत नवजात को उठा ले गया कुत्ताः dog took the dead newborn, there was a stir after the matter came to light

 सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मृत नवजात को उठा ले गया कुत्ता, मामला सामने आने के बाद मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 29, 2021 11:54 pm IST

कोरियाः dog took the dead newborn मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही की इंतेहा की तस्वीर सामने आई है। यहां एक कुत्ता मृत नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से उठाकर ले गया। अस्पताल के नर्स,नवजात के परिजन और दूसरे लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कुत्ते से मृत नवजात को छुड़ाया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और हैरान भी करती है। जिस संभाग से खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आते हो ऐसी तस्वीर सामने आना यह बतलाता है कि अस्पताल की व्यवस्था का आलम क्या है। घटना 26 दिसम्बर की बताई जा रही है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

dog took the dead newborn बताया जा रहा है कि प्रसव कक्ष का दरवाजा खुला रह गया था इसलिए ये सब हुआ। अस्पताल में अब हड़कंप मचा हुआ है। जांच के लिये टीम बना दी गई है। स्टाफ नर्स का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नही है। भाजपा नेता इसे गम्भीर लापरवाही बता रहे है। वही BMO दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की बात कह रहे है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।