सवाल आपका है

Sukma Naxal News: रातों-रात ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर जवानों ने चलाया अभियान, मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल

सुकमा: माओवादी संगठन को 30 नक्सलियों के मारे जाने के गम से अभी उभर भी नहीं पाए है कि एक बार फिर नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है। सुकमा में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों ने 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है।

Read More: 29 March Ka Rashifal: नौकरी, व्यापार, लेन-देन में होंगे कामयाब, प्यार के मामले में ये राशियां होगी लकी, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है जिसे जवानों ने घेर दिया है। DRG और CRPF जवानों की सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में अब तक 15 से 20 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है। हालांकि अब तक कितने माओवादियों के शव बरामद हुई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि जंगलों में अभी भी बड़ी संख्या में जवान मौजूद है और सुकमा एसपी किरण चौहान इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Read More: Suzlon Share Price: सुजलॉन के शेयर का भाव टारगेट प्राइज से ऊपर जानें की संभावना, स्टॉक को खरीदनें की मची होड़ – NSE:SUZLON, BSE:532667 

आपको बता दें कि गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी है और इस इलाके को नक्सली सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। इस पहाड़ी में जवान रातोरात चढ़कर घेर लिया है और जैसे ही जवान यहां पहुंच फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। जवाबी कार्रवाई में जवानों को बड़ी सफलता मिली और मुठभेड़ में 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

Exit mobile version