EOW Raid in Raipur: राजधानी रायपुर समेत 3 जिलों में चल रही EOW की रेड खत्म, हाथ लगे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज
EOW Raid in Raipur: राजधानी रायपुर समेत 3 जिलों में चल रही EOW की रेड खत्म, हाथ लगे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज
EOW Raid in Raipur | Photo Credit: IBC24
रायपुर: EOW Raid in Raipur राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 4 जिलों में आज ईओडब्ल्यू (EOW) ने DMF घोटाले के संदिग्धों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शुरु हुई यह कार्रवाई शाम तक हुई और अब EOW ने सभी जगहों पर कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
EOW Raid in Raipur जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी में कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर के पंचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में अशोक और अमित कोठारी के घर टीम ने रेड की है। इनका कारोबार कृषि कच्चा माल, खाद्य पदार्थ से जुड़ा है।
इसके अलावा राजनांदगांव में तीन कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की है। कोल माइंस कारोबारी राधा कृष्ण अग्रवाल, मां गंगा इंटरप्राइजेज के संचालक ललित भंसाली, शिवम इंटरप्राइजेज के संचालक यश नाहाटा, रोमिल नाहाटा के ठिकानों पर पर रेड मारी है। वहीं धमतरी के कुरूद निवासी गवर्मेंट सप्लायर अभिषेक त्रिपाठी के घर पर दबिश दी है।
दुर्ग में महावीर नगर स्थित कारोबारी नीलेश पारख के यहां जांच की गई। तलाशी अभियान में डिजिटल साक्ष्य, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज के अलावा अनेक अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
जब्त दस्तावेजों में डी.एम.एफ. से राज्य के विभिन्न जिलों में फर्जी बिलिंग, वाउचर्स, जीएसटी रिटर्न्स दस्तावेजों से लोकसेवकों को कमीशन देकर सप्लाई ठेका लेने का खुलासा हुआ। जब्त दस्तावेजों की जांच जारी है।

Facebook


