Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में इस जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, दो लोग घायल

छत्तीसगढ़ में इस जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में फायरिंग, Firing in the office of this district vice president in Chhattisgarh

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में इस जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, दो लोग घायल

Faridabad News/ Image Credit: IBC24

Modified Date: October 28, 2025 / 11:52 pm IST
Published Date: October 28, 2025 7:18 pm IST

बिलासपुर Bilaspur News: जिले के मस्तूरी इलाके में मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग की यह वारदात जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में हुई, जहां उस समय कई लोग मौजूद थे। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Bilaspur News: मिली जानकारी के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ऑफिस में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की पहचान भाजपा नेता रौशन सिंह के ससुर के रूप में हुई है। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

इन्हें भी पढ़ेंः 

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।