एक ओर सज रही थी पत्नी की चिता, दूसरी ओर पति ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी

एक ओर सज रही थी पति की चिता! Husband Committed Suicide after Wife's Death in Balrampur

Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 3, 2021 2:52 am IST

Husband Committed Suicide Balrampur

बलरामपुर: जिले में पत्नी की मौत के सदमें पति ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। ये घटना राजपुर के ठरकी गांव की है, जहां 51 साल के कृष्णा ने सुको बाई से प्रेम विवाह किया था। कृष्णा की यह दूसरी शादी थी, क्योंकि पहली पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही उसे छोड़कर मायके चली गई थी। दूसरी पत्नी से वह बहुत प्रेम करता था।

Read More: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, छुट्टी लेकर किया प्रदर्शन

2 दिन पहले तबीयत खराब होने से सुको बाई की अचानक मौत हो गई। पत्नी की मौत से कृष्णा बेहद आहत था। एक तरफ जहां पत्नी की अर्थी सज रही थी, तो दूसरी तरफ कृष्णा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन ने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।

Read More: विनिवेश पर रार! छत्तीसगढ़ में भी विनिवेश बनेगा चुनावी मुद्दा?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"