No-Confidence Motion in CG Assembly. Image Source- IBC24
रायपुर: Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। दूसरे दिन सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई है। पश्नकाल जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जल टैंक निर्माण कार्य का मामला उठा। विधायक भईया लाल राजवाड़े ने इस मुद्दे को उठाया।
Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके पश्न का जवाब दिया। मंत्री साव ने कहा कि जांच करने की घोषणा की है। मंत्री अरुण साव ने बताया कि 928 में से 751 टंकी बन कर पूरी हो चुकी। 177 का निर्माण जारी है। 447 टंकी से पानी की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है।
इसी दौरान सदन में भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र में टंकियां तो बना दी गई हैं, लेकिन उनमें से एक भी टंकी से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ टोटियां लगाई गई हैं, जबकि निर्माण का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। मंत्री अरुण साव ने सदन में आश्वासन दिया कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत या तथ्य सामने आते हैं तो सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी।