Janjgir News: मैनपाट घूमने जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में 15 लोग घायल एक की मौत

Janjgir News: मैनपाट घूमने जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में 15 लोग घायल एक की मौत People going to visit Mainpat collided with an unknown vehicle

Janjgir News: मैनपाट घूमने जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में 15 लोग घायल एक की मौत
Modified Date: July 24, 2023 / 01:17 pm IST
Published Date: July 24, 2023 1:15 am IST

जांजगीर-चाम्पा: People going to visit Mainpat collided with an unknown vehicle जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी ग़ांव में अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया है। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं 8 लोगों को ज्यादा चोट आई है, जिन्हें बम्हनीडीह अस्पताल से जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल 8 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

Agar-Malwa News: जर्जर हुई स्कूल की दीवारों के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

People going to visit Mainpat collided with an unknown vehicle दरअसल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टुण्डरी ग़ांव से पिकअप में सवार होकर 16 लोग मैनपाट घूमने जा रहे थे। वे बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी ग़ांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी 16 घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, यहां 9 लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, लेकिन रास्ते में रूपेश साहू नाम के युवक ने दम तोड़ दिया, उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया था। अन्य 8 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"