Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में बढ़ेगी लोगों की परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में बढ़ेगी लोगों की परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update/image: AI Generated

Modified Date: August 18, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: August 18, 2026 7:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में एक बार दिए से मानसून सक्रीय हो गया है।
  • प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
  • मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Chhattisgarh Weather Update:  रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार दिए से मानसून सक्रीय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के बाद मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में बारिश हो रही है। लगातार हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का खतरा भी बने रहने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। (Chhattisgarh Weather Update) अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजारबिलासपुरगौरेला पेंड्रा मरवाहीकोरबामुंगेलीबलरामपुरजांजगीर चांपाजशपुरकोरियामनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़सक्तिसारंगढ़-बिलाईगढ़सूरजपुर और सरगुजा जिले में आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।

रायपुर में सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे रहा तापमान

राजधानी रायपुर में हुई बारिश और दिन भर बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। (Chhattisgarh Weather Update) रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में रविवार सुबह बजे तक 3.2 मिमी और शाम तक 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.