माहौल टाइट है : जांजगीर की चुनावी जंग, बीजेपी या कांग्रेस जनता किसके संग?
माहौल टाइट है : जांजगीर की चुनावी जंग, बीजेपी या कांग्रेस जनता किसके संग?
रायपुर। विधानसभा की फाइट के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में माहौल टाइट है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का माहौल जानने के लिए IBC24 भी ‘माहौल टाइट है’ कार्यक्रम के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलने के लिए निकल पड़ा है। हमारी टीम हर दिन प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर जनता के बीच जाकर चुनाव को लेकर लोगों की राय और मुद्दों को समझकर आप तक पहुंचा रही है।
‘माहौल टाइट है’ में अब बारी है, जांजगीर की जनता का मन टटोलने की। हमारी टीम ने जांजगीर की जनता से लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी राय जानी, साथ ही क्षेत्र में लोगों के मुद्दे और समस्याओं पर भी बात की। हमने लोगों से जाना कि आखिर लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र का माहौल क्या कहता है? लोगों से पूछा कि वो दिल्ली में किस पार्टी की सरकार चाहते है।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ राज्य के मध्य स्थित होने के कारण इसे छत्तीसगढ राज्य के हृदय के रूप में माना जाता है। 1999 तक यह निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश के हिस्से में आता था, 2004 से यह छत्तीसगढ़ का हिस्सा बन गया, उसके बाद यहां हुए पिछले तीनों चुनाव बीजेपी ने जीते हैं। इसलिए जांजगीर को बीजेपी का गढ़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद कमला पटले का टिकट काटकर गुहाराम अजनाले को इस बार मैदान में उतारा है।
ये वीडियो देखिए और शेयर करिए
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/zWEVccvZr3Q” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


