LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh: खाद्य विभाग ने इस गैस एजेंसी पर मारा छापा, 471 सिलेंडर जब्त, जांच में सामने आईं कई बड़ी लापरवाही
LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh: खाद्य विभाग ने इस गैस एजेंसी पर मारा छापा, 471 सिलेंडर जब्त, जांच में सामने आईं कई बड़ी लापरवाही
LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh: खाद्य विभाग ने इस गैस एजेंसी पर मारा छापा, 471 सिलेंडर जब्त, जांच में सामने आईं कई बड़ी लापरवाही /image: IBC24 File
- नगर पालिका के अध्यक्ष की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने गैस एजेंसी पर छापा मारा
- कार्रवाई के दौरान 433 घरेलू और 38 व्यावसायिक समेत कुल 471 LPG सिलेंडर जब्त किए गए
- जांच में स्टॉक बोर्ड, मूल्य सूची और रिकॉर्ड के सही संधारण से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh: जिले में एलपीजी गैस के भंडारण और वितरण में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के खिलाफ खाद्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा जिला प्रशासन से की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम पर औचक छापा (Raid on GPM Gas Agency) मारा।
जांच में सामने आईं कई बड़ी लापरवाही (471 LPG Cylinders Seized)
LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh निरीक्षण के दौरान भारी गड़बड़ियां पाई जाने पर मौके से कुल 471 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम (Major Action by the Food Department) ने कार्रवाई करते हुए 14.2 किलोग्राम क्षमता के 433 घरेलू सिलेंडर (346 भरे और 87 खाली) और 19 किलोग्राम क्षमता के 38 व्यावसायिक सिलेंडर (2 भरे और 36 खाली) जप्त किए। जांच में एजेंसी द्वारा मुख्य एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, मूल्य सूची न लगाने और आवक-जावक व स्टॉक पंजी का सही संधारण न करने जैसी गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

पहले लगा 10 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं सुधरी एजेंसी
LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल ने बताया कि एजेंसी (Chhattisgarh Gas Agency News) के संबंध में उपभोक्ताओं से निरंतर शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर इस एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और आपूर्ति में पारदर्शिता के लिए जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। (Gaurela-Pendra-Marwahi News )
ये भी पढ़ें
- LPG Cylinder e-KYC Ka Last Date: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, तुरंत निपटा लें ये काम…नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडर! आखिरी मौका आज
- Mumbai Ganpati idol Accident: राजधानी में बड़ा हादसा, देखते ही देखते जमीन पर गिरी बप्पा की विशाल प्रतिमा, मची भगदड़… इतने लोगों की मौत
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा
- Delhi Police Attack Viral Video: पहले आखों में डाला मिर्च पाउडर, फिर ईंट और डंडों से पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, देखें राजधानी पुलिस के साथ बर्बरता का ये वीडियो

Facebook


