Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम /image: AI Generated
- GPM जिले के कटरा ढपनीपानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत
- तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान घर पर हुआ दर्दनाक हादसा
- दोनों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है, बीते दिनों राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा ढपनीपानी गांव में बारिश के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक बैगा दंपत्ति की अकाल मौत हो गई।
घर पर मौजूद थे पति-पत्नी, फिर भी चली गई जान (GPM Lightning News)
Chhattisgarh Lightning News मिली जानकारी के अनुसार, कटरा ढपनीपानी गांव में मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के बीच अचानक उनके मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरते ही हुए भीषण धमाके और कड़कती रोशनी के कारण दंपत्ति अपने घर के आंगन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में दो मौतों से पसरा मातम (CG Weather Lightning Alert)
Chhattisgarh Lightning News एक ही परिवार में एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही कटरा ढपनीपानी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय मरवाही थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
- LPG Cylinder e-KYC Ka Last Date: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, तुरंत निपटा लें ये काम…नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडर! आखिरी मौका आज
- Mumbai Ganpati idol Accident: राजधानी में बड़ा हादसा, देखते ही देखते जमीन पर गिरी बप्पा की विशाल प्रतिमा, मची भगदड़… इतने लोगों की मौत
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Facebook


