बलरामपुर में शादी समारोह में मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

बलरामपुर में शादी समारोह में मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

बलरामपुर में शादी समारोह में मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज
Modified Date: April 28, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: April 28, 2026 4:02 pm IST

बलरामपुर (उप्र), 28 अप्रैल (भाषा) बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने 16 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चमरबोझिया गांव में सोमवार रात एक बारात आई थी।

बारात में नृत्य कार्यक्रम के दौरान गांव निवासी कमलेश चौहान (22) का कुछ युवकों से नोट लुटाने को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी बढ़ने के बाद कमलेश घर लौट रहा था, तभी रास्ते में युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल कमलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में 16 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में