बड़ी खबर: इस जिले के पूर्व विधायक का निधन, रह चुके हैं बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Deepak Patel passed away:  मनेंद्रगढ़ विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का...

बड़ी खबर: इस जिले के पूर्व विधायक का निधन, रह चुके हैं बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: October 25, 2022 10:19 pm IST

चिरमिरी। Deepak Patel passed away:  मनेंद्रगढ़ विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का  निधन हो गया है। उन्होंने चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

Former MLA of Manendragarh Assembly Deepak Patel has passed away.

 

read more : मैग्नेटो मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, जान बचाकर भागे लोग

इस दिक्कत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके पूर्व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल चिरमिरी बड़ा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हॉस्पिटल में इलाजरत पूर्व विधायक दीपक पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उनके निधन से पहले आज भी विधायक जायसवाल पहुंचे थे।  बता दें कि दीपक पटेल बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी थे। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1968 को हुआ था।

 

read more : FIH प्रो लीग मैचों में इंडियन टीम की अगुवाई करेंगे हरमनप्रीत, इस तारीख को इन टीमों के साथ भिड़ेगा भारत


लेखक के बारे में