Suniel Shetty Granddaughter: ‘नरेंद्र मोदी को मानती है दिव्य’, सुनील शेट्टी ने बताई 15 महीने की नातिन की अनोखी आदत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
Suniel Shetty Granddaughter: 'नरेंद्र मोदी को मानती है दिव्य', सुनील शेट्टी ने बताई 15 महीने की नातिन की अनोखी आदत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
Suniel Shetty Granddaughter | Photo Credit: AI
- सुनील शेट्टी का पॉडकास्ट में परिवार और करियर पर चर्चा
- नातिन इवारा ने मोदी जी को दिव्य माना
- मोदी जी की पूजा करती है, किताब में तस्वीर पर लड्डू चढ़ाती है
मुंबई: Suniel Shetty Granddaughter बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग, फिटनेस और शानदार पर्सनैलिटी के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। फिल्मों के अलावा वह अपने बिजनेस और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों एक बार फिर सुनील शेट्टी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पोती को लेकर गजब की बात कही है। उन्होंने अपनी नातिन को लेकर कहा कि अभी से ही पीएम नरेंद्र मोदी की फैन है (PM Modi Fan) और उन्हें लगभग भगवान का दर्जा दिया हुआ है।
Suniel Shetty Granddaughter दरअसल, सुनील शेट्टी एक पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंचे थे। (Suniel Shetty Interview) इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, करियर और परिवार के बारे में बात करते हुए एक्टर काफी इमोशनल और खुश नजर आए। सी बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी 15 महीने की नातिन का जिक्र किया। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी की बेटी (Athiya Shetty Daughter) यानी नातिन इवारा को लेकर कहा कि वो मोदी जी को बहुत मानती है। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन के पास एक किताब है जिसमें साईं बाबा के बगल में नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। वह मोदी की पूजा करती है और गणेश जी के मंदिर से लाए गए लड्डू उनकी तस्वीर पर चढ़ाती है क्योंकि वह उन्हें दिव्य मानती है।
मोदी जी की पूजा करती है सुनील शेट्टी का नातिन
एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, अगर कोई लीडर मुझे एक्साइट करता है, मुझे ये पसंद है। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, मैं उनसे प्यार करता हूं। उनमें कुछ खास है। मेरी पोती 15 महीने की है। किसी ने मोदी जी कहके कभी फोटो दिखाई थी, तभी से फैन है। एक साईं बाबा की किताब है। उसमें मोदी जी की फोटो है। मोदी जी मोदी जी बोलती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद नए सिरे से होगा राम मंदिर ट्रस्ट का गठन!.. आखिर किस दिशा में जा रही पूरी जांच, जानें
- शहमात The Big Debate: अब UCC की बारी.. इधर विरोध की तैयारी! आदिवासियों की आड़ में समान नागरिक संहिता पर निशाना, विपक्ष की असल आपत्ति किस बात पर है?
- Ketan Agrawal Murder Case New Update: सिया गोयल का बच पाना मुश्किल.. फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केतन के मर्डर का मामला.. आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाला वकील लड़ेगा केस..

Facebook


