Kariya Lathi: छत्तीसगढ़ में ‘करिया लाठी’ के नाम से जानी जाती है यह महिला जनप्रतिनिधि, हमेशा कंधे में लटकाकर चलती है लाठी, जानिए वजह
Kariya Lathi: छत्तीसगढ़ में 'करिया लाठी' के नाम से जानी जाती है यह महिला जनप्रतिनिधि, हमेशा कंधे में लटकाकर चलती है लाठी
This woman public representative is known as 'Karia Lathi' in Chhattisgarh
सतीश गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। Kariya Lathi: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में एक जनप्रतिनिधि ऐसी भी है जो पिछले 15 सालों से कंधे पर लाठी लटकाकर चलती है । फूलमती सिंह नामक यह महिला जनप्रतिनिधि वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य है।
Read More: IRCTC South India Tour Packages: दक्षिण भारत की सैर करने का सुनहरा अवसर, 11 दिन के टूर के लिए बस देने होंगे इतने पैसे
जिले के सबसे सुदूर दूरस्थ इलाके से आने वाली इस जनप्रतिनिधि ने मुरकिल गांव के पंच से जनपद सदस्य और फिर जिला पंचायत सदस्य तक का सफर तय किया है। इनकी दोनों आंखे छोटी है, जिसकी पलके नहीं खुलती, बावजूद यह अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं समस्याओ को लेकर गांव से लेकर जिला तक और राजधानी तक जाती है।
Read More: Weight Loss Tips: डाइटिंग के लिए आज ही खाना शुरू करें ये लो कैलोरी वाले स्नैक्स, जल्दी घटेगा वजन
इलाके में पानी बिजली सड़क को लेकर वह चिंतित है, जिस पर उनका कहना है कि बिना किसी लाग लपेट के काम होना चाहिए। रेत का अवैध उत्खनन रुकना चाहिए और कोटाडोल को ब्लाक बनाना चाहिए।

Facebook


