BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Narayanpur Naxal News: जवानों की गोलियों से ढेर हुआ नक्सली कमांडर विकल्प, रायपुर-भिलाई से बस्तर तक नक्सलियों को मज़बूत करने में था बड़ा हाथ

Narayanpur Naxal News: जवानों की गोलियों से ढेर हुआ नक्सली कमांडर विकल्प, रायपुर-भिलाई से बस्तर तक नक्सलियों को मज़बूत करने में था बड़ा हाथ

Narayanpur Naxal News

Narayanpur Naxal News

Dageshwar Dewangan
Published: 22 Sept 2025 | 11:44 pmModified: 22 Sept 2025 | 11:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. सेंट्रल कमेटी सदस्य कट्टा रामचंद्र रेड्डी उर्फ़ विकल्प मारा गया
  2. प्रोफेसर और वकील से बना नक्सली
  3. 2019 से दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी का सेक्रेटरी था

नारायणपुर: Narayanpur Naxal News नारायणपुर में मारे गए नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य कट्टा रामचंद्र रेड्डी उर्फ़ विकल्प उर्फ़ राजू को आख़िरकार जवानों ने मार गिराया है। कट्टा रामचंद्र रेड्डी नक्सल संगठन में जुड़ने से पहले एक सफल व्यक्तित्व रहा है। कट्टा राम चंद्र रेड्डी तेलंगाना के करीमनगर के तिगलागुट्टा पल्ली का निवासी है। कट्टा रामचंद्र रेड्डी ने अपने जीवन की शुरुवात प्रोफेसर के रूप में की थी।

Narayanpur Naxal News तेलंगाना के वारंगल में किसी कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी करने के बाद कट्टा रामचंद्र रेड्डी महाराष्ट्र के नांदेड़ से वकालत की पढ़ाई प्रारंभ की। वकालत की पढ़ाई पुरी हो जाने के बाद कट्टा राम चंद्र रेड्डी नक्सलियों का लीगल एडवाइज़र बन गया। कई वर्षों तक नक्सलियों के लिए एडवाइस की ज़िम्मेदारी सम्भालने के बाद सीधे छत्तीसगढ़ के भिलाई पहुंचा जहां अपनी पत्नी के मालती के साथ भिलाई में रहकर रोज़ाना साइकलिंग करते हुए रायपुर पहुंचा करता था। रायपुर पहुंच कट्टा रामचंद्र रेड्डी रायपुर के एक लाईब्रेरी में रोज़ाना किताब पढ़ता देखा जाता रहा है।

ऐसा कई वर्षों तक भिलाई में रहते हुए साइकिल से ही रायपुर भिलाई आता जाता रहा है। भिलाई में रहते हुए कट्टा रामचंद्र ने नक्सलियों के अर्बन शहरी नेटवर्क को मज़बूत करने लगा। बताया जाता है की नक्सलियों का शहरी नेटवर्क कई वर्षों तक मज़बूत रहने के पीछे कट्टा रामचंद्र रेड्डी का ही हाथ था। लगातार भिलाई से ही रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को मज़बूत रखा। अचानक वर्ष 2007 में कट्टा रामचंद्र रेड्डी की पत्नी मालती को पुलिस ने रायपुर से गिरफ़्तार कर लिया।

पत्नी की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने कट्टा रामचंद्र की खोजबीन शुरू की पर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। कुछ वर्षों बाद कट्टा रामचंद्र रेड्डी का लोकेशन नक्सलियों के संगठन में बस्तर संभाग में होना पाया गया। इसके बाद अचानक बाद बस्तर में कट्टा रामचंद्र रेड्डी को तमाम नामों से जाना जाने लगा। जिसमें गुड़सा उसेंडी, विकल्प, राजू जैसे नाम सामिल हैं। एक बार फिरसे कट्टा रामचंद्र रेड्डी का नाम उस वक्त चर्चे में आया जब वर्ष 2019 में राउला श्रीनिवास उर्फ़ रमन्ना की मौत के बाद उसे नक्सलियों की सबसे मज़बूत माने जाने वाले दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी का सेक्रेटरी बना दिया गया।

सेक्रेटरी बनाए जाने की जानकारी नक्सली कमांडर रमन्ना के बेटे रंजित के तेलंगाना में आत्मसमर्पण के बाद ही सामने आया था। वहीं दण्डकारण्य में बतौर स्पेशल ज़ोनल कमेटी का सेक्रेटरी रहते हुए भी कई बड़े नक्सली वारदातों की रणनीति कट्टा रामचंद्र रेड्डी ने ही बनाई थी। जिसमें सुरक्षाबलों का कई बार नुकसान भी हुआ है।

विकल्प के नाम का प्रेस नोट के साथ विकल्प के मारे जाने की भी खबर सामने आई। नक्सलियों द्वारा हाल में हथियार डालने को लेकर एक प्रेस नोट सामने आया था। जिसके विरोध में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय व दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है। सोमवार की शाम अभय व विकल्प का संयुक्त प्रेस नोट 20 तारिख के दिनांक का वायरल हुआ ही था कि विकल्प के नारायणपुर में मारे जाने की पुष्टि एसपी रॉबिनशन गुरिया ने कर दी थी। इस प्रेस नोट को सिर्फ़ संयोग मानें या फिर कट्टा रामचंद्र रेड्डी उर्फ़ विकल्प की मौत की वजह।

इन्हें भी पढ़ें:-

Gwalior News: 'जान बचानी है तो 15 लाख दो, वरना...', डॉक्टर दंपत्ति को मिली 'सुपारी' वाली धमकी, व्हाट्सऐप पर आई ये खौफनाक मैसेज

Asia Cup 2025: एशिया कप के फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान!.. जानें कैसे संभव है दोनों देशों की बीच तीसरा मुकाबला..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वह नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी और दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी का बड़ा नेता था, जिसे हाल ही में नारायणपुर मुठभेड़ में ढेर किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Naxalite commander Vikalp was killed by the bullets of the soldiers

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am