Bhopal Crime News: हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था मुस्लिम युवक, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर देता था धमकी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Bhopal Crime News: हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था मुस्लिम युवक, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर देता था धमकी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Bhopal Crime News: हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था मुस्लिम युवक, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर देता था धमकी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Bhopal Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 7, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हापुड़ निवासी आवेश खान ने राजा बनकर लड़कियों को फंसाया
  • आरोपी के फोन से 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
  • दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भापोल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाया। जिसके बाद हिंदू लड़कियों को वो वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फोन से 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम आवेश खान है, जो राजा बनकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता था। जिसके बाद वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अलग पहचान बताकर कई युवतियों से दोस्ती की और उन्हें प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाए।

मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से 40 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हापुड़ के एक जामिया स्कूल से पढ़ाई कर भोपाल के बगरोदा इलाके में टाइल्स फैक्ट्री में काम करने आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाना कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।