छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगी नवनिर्वाचित MLA यशोदा वर्मा, शपथ ग्रहण समारोह आज

MLA Yashoda Verma oath ceremony : नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा आज छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगी। सुबह 11:30 बजे विधानसभा परिसर में शपथ लेंगी।

छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगी नवनिर्वाचित MLA यशोदा वर्मा, शपथ ग्रहण समारोह आज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 28, 2022 11:05 am IST

MLA Yashoda Verma oath ceremony :रायपुर। खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा आज छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगी। गुरुवार सुबह 11:30 बजे विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

read more: रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला: माइक्रोसॉफ्ट रिपोर्ट में हुआ खुलासा

MLA Yashoda Verma oath ceremony : बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20 हजार मतों के रिकार्ड अंतर से करारी शिकस्त दी थी। खैरागढ़ उपचुनाव में जीत के बाद अब सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 होने हो गई है।

read more: ब्रिटेन के सलाहकार ने वित्त मंत्री ऋषि सुनक को आरोप मुक्त किया

CM भूपेश बघेल के आज के कार्यक्रम

  • दोपहर 12.30 बजे हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे
  • दोपहर 12.40 बजे से 2 विभाग की बैठक लेंगे
  • लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की बैठक लेंगे
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भी बैठक लेंगे
  • शाम 4.25 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई जाएंगे
  • शाम 4.30 बजे रेलवे इंडस्ट्रीयल पार्क का उद्घाटन करेंगे
  • शाम 5.35 बजे भिलाई सेक्टर 6 में कर्मवीर सम्मान समारोह में होंगे शामिल

 


लेखक के बारे में