Munshi & Female Constable Romance In Police station : ऑन ड्यूटी ही बहक गई कांस्टेबल मैडम, मुंशी के गले में हाथ डालकर कर रही थी ऐसी हरकत, पूरा वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली से एक CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मुंशी को निलंबित कर दिया है, जबकि महिला पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच जारी है।

Munshi & Female Constable Romance In Police station : ऑन ड्यूटी ही बहक गई कांस्टेबल मैडम, मुंशी के गले में हाथ डालकर कर रही थी ऐसी हरकत, पूरा वीडियो वायरल

Munshi & Female Constable Romance In Police station / Image Source : X

Modified Date: June 25, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: June 25, 2026 5:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उरई कोतवाली के CCTV कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में मची खलबली।
  • जांच रिपोर्ट में घटना की पुष्टि होने पर मुंशी निलंबित।

उरई: Munshi & Female Constable Romance In Police station :  उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई सदर कोतवाली से पुलिस महकमे को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली के सीसीटीएनएस कक्ष में ड्यूटी के दौरान एक मुंशी और महिला पुलिसकर्मी का रोमांस करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए, जिसमें दोषी पाए जाने पर गुरुवार को मुंशी अरविंद को निलंबित कर दिया गया है। IBC24 नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत

वायरल वीडियो करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है। Orai Kotwali CCTV Viral Video फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उरई कोतवाली के सीटीटीएनएस कक्ष में मुंशी अरविंद अपनी कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रहा है। इसी दौरान सादे कपड़ों में एक महिला पुलिसकर्मी पीछे से आती है और मुंशी के गले में हाथ डालकर बातचीत करने लगती है। इसके बाद मुंशी खड़ा होकर रजिस्टर व्यवस्थित करने लगता है। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया, जिसे किसी कर्मचारी ने इंटरनेट मीडिया पर लीक और वायरल कर दिया।

जांच रिपोर्ट के बाद एसपी का बड़ा एक्शन

 

UP Police Station Romance Video मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को इस पूरे मामले की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में वीडियो और घटना की सत्यता प्रमाणित होने के बाद एसपी के निर्देश पर मुंशी अरविंद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में शामिल महिला सिपाही की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.