Notice to Tehsildar in CG: एक्शन मोड में कलेक्टर, एक साथ कई तहसीलदारों को थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Notice to Tehsildar in CG: एक्शन मोड में कलेक्टर, एक साथ कई तहसीलदारों को थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 06:53 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:55 AM IST

Notice to Tehsildar in CG | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • आठ तहसीलदारों को नोटिस
  • तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश
  • एग्रीस्टेक पोर्टल पर लापरवाही

रायपुर: Notice to Tehsildar in CG राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने के मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर (Sarangarh Bilaigarh Collector) श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने आठ तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice to 8 Tehsildars) जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Notice to Tehsildar in CG जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें उप तहसील कोसीर के तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, सारंगढ़ के तहसीलदार खोमन लाल धु्रव, एवं सहायक तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, सरसीवा के तहसीलदार मोहन साहू, भटगांव की तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, बरमकेला के तहसीलदार पुष्पेंद्र राज, बिलाईगढ़ के तहसीलदार कमलेश सिदार तथा सरिया की तहसीलदार कोमल साहू शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

नोटिस किसने जारी किया?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने।

कितने तहसीलदारों को नोटिस मिला?

कुल आठ तहसीलदारों को।

नोटिस का कारण क्या है?

राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में दिए गए कार्यों में लापरवाही।