दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
Modified Date: August 10, 2024 / 10:12 pm IST
Published Date: August 10, 2024 10:12 pm IST

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 10 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत इकेली, नेलगोड़ा और तुमनार गांव के आस-पास जंगल पहाड़ियों में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर ‘डीआरजी’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के संयुक्त दल को वहां रवाना किया गया जो इंद्रावती नदी पार कर क्षेत्र तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद बलों ने भी जवाबी करवाई की। उन्होंने बताया कि बाद में जब घटनास्थल में खोजबीन की गई तो वहां एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

भाषा सं संजीव सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में