शह मात The Big Debate: PM बनाम 25 साल का जश्न.. कांग्रेस के 10 प्रश्न! क्या राज्योत्सव समारोह को सियासी अखाड़ा बनाना ठीक है? देखिए ये वीडियो
PM बनाम 25 साल का जश्न.. कांग्रेस के 10 प्रश्न! Politics heats up over PM Modi's visit on Chhattisgarh Foundation Day
रायपुरः CG News छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में प्रदेश सरकार ने PM मोदी के आगमन और प्रदेश के 25 वर्षों के विकास को डबल इंजन से जोड़ते हुए मुख्य समारोह को भव्य बनाने में जी जान लगा दी है। विपक्ष कहता है कि सरकार स्वागत में करोड़ों रुपए फूंक रही है, जबकि बीजेपी ने मोदी की गांरटी के झूठे वादों से सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को छला है। कांग्रेस इसे बीजेपी का प्रोपेगेंडा बताते हुए सवाल दाग रही है तो बीजेपी ने भी कांग्रेस को अधूरे और झूठे वादों, रुके अटके फैसलों से जनता को हुए नुक्सान गिना दिए। सवाल ये है कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर PM के आगमन को लेकर कांग्रेस इतनी फिक्रमंद क्यों है ? आरोपों में दम है या ये पूरी बहस महज विपक्ष की बौखलाहट है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर पक्ष-विपक्ष ने अधूरे वादों की लिस्ट खोल दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने- PM मोदी के दौरे को लेकर कहा कि छग सरकार प्रधानमंत्री के दौरे पर करोड़ों रुपए फूंक रही है। PCC चीफ दीपक बैज ने सीधे-सीधे मोदी की गारंटी से जुड़े 10 सवाल दागे। पूछा कि बीजेपी बताए प्रधानमंत्री के पिछले दौरे से प्रदेश को क्या मिला,वादों का क्या हुआ। बीजेपी ने भी पलटवार करने में देर ना की। गृहमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले दौरे में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 3 लाख लोगों का गृहप्रवेश कराया था, ये वही 18 लाख आवास हैं जिन्हें पिछली कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक रोक कर रखा था।
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जंयती वर्ष में प्रधानमंत्री के हाथों बीजेपी याद दिला रही है कि अलग छत्तीसगढ़ का सपना अटल जी ने पूरा किया और बीजेपी की रमन सरकार के 3 टर्म ने राज्य विकास की नींव रखी और अब मोदी-साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार राज्य से नक्सलवाद को खत्म कर, विकास के शिखर पर ले जा रही है। जाहिर है विपक्ष को ये जरा भी रास नहीं आ रहा है, सो विपक्ष ने अधूरे वादों की लिस्ट खोलते हुए धान, किसान, पाकिस्तानी घुसपैठिए, सुशासन, युवा, रोजगार पर 10 सवालों के जरिए बीजेपी पर धोखे से सरकार बनाने का आरोप लगाया। यहां सवाल ये है कि अधूरे वादों के मामले में क्या कांग्रेस खुद घिर गई है, क्या ये विपक्ष की बौखलाहट है ?
इन्हें भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा
- आज जारी हो सकता है NDA का घोषणा पत्र, अमित शाह करेंगे बड़ा ऐलान
- बहराइच के कौड़ियाला नदी में नाव पलटी.. 22 लोग थे सवार, पांच बच्चों समेत आठ लोग लापता

Facebook


