सवाल आपका है

Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

Raipur Central Jail

रायपुर: Raipur News: राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में शनिवार को एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनकी लाश फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Read More : UP Hindi News: चावल मिल में बड़ा हादसा, दम घुटने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य अस्पताल में भर्ती, मचा कोहराम 

Raipur News: बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

Read More : पाकिस्तान पर पाबंदी का अब शादियों पर असर, दुल्हन लाने को तरस रहा यहां का युवक, जानें क्या है पूरा माजरा 

उल्लेखनीय यह भी है कि रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।

Exit mobile version