Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश

Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश

Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश

Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश /image: IBC24 File

Modified Date: August 10, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: August 10, 2026 8:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में 23 वर्षीय महिला से तीन आरोपियों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है
  • पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला को शराब पिलाई और अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया
  • CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है

रायपुर। Raipur Gang Rape Case: राजधानी अब अपराध का गढ़ बन चुकी है। यहां पिछले हफ्ते 6 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं अब महिला से गैंगरेप का मामला भी सामने आया है। रायपुर में बिलासपुर की महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन दरिंदो ने मिलकर पीड़िता को शराब पिलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

शराब पिलाया फिर बारी-बारी किया हैवानियत (Raipur Gang Rape News Today)

Raipur Gang Rape Case 23 साल की पीड़िता के मुताबिक शनिवार देर रात सरोना शराब भट्टी के पास काम की तलाश में बैठी थी। तभी तीनों आरोपी युवक उसके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने वही शराब पी और पीड़िता को भी शराब पिलाई जिसके बाद तीनो आरोपी युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

स्कूल मैदान लेजाकर दोबारा किया दुष्कर्म (Gang Rape Case Raipur)

इतना ही नहीं, दरिंदगी की सारी हदें तब पार हो गई जब पीड़िता को इलाका खराब है कहकर बहलाफुसलाकर अपने साथ खाना भी खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर आमापारा स्थित आर.डी.तिवारी सरकारी स्कूल मैदान में ले गए। जहां खाना खाने से पहले पीड़ित महिला को शराब पिलाई और खाना खिलाने के बाद दोबारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

इस हाल में मिली महिला (Raipur Crime News)

रविवार सुबह जब स्कूल के चौकीदार ने देखा कि एक महिला बेहोश पड़ी है तो आजाद चौक थाना पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को एम्स अस्पताल पहुंचाया और उसको होश आने के बाद अपबीती बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गये। आनन फानन में पुलिस ने सरोना से लेकर आमापारा इलाके तक के कई सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों की पहचान कर देर शाम तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

2 महीने पहले आई थी रायपुर (Raipur Crime News)

Raipur Gang Rape Case पीड़ित महिला के मुताबिक वो बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है और 3 साल पहले घर से भागकर महासमुंद जिले के बागबहारा निवासी एक युवक से शादी की जिसे काम करने उडीसा गये पति ने कटक में छोड़कर फरार हो गया। 2 महीने पहले वो रायपुर आई और छेरीखेडी स्थित एक शादी हॉल में मजदुरी कर रही थी लेकिन वहां भी काम खत्म होने के कारण काम से निकाल दिया, जिसके बाद से वो लगातार काम की तलाश में रायपुर में घुम रही थी। इसी दौरान सरोना इलाके में इन तीनो युवको से मुलाकात हुई और तीनो ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

तीनों दरिंदे गिरफ्तार (Chhattisgarh Crime News Today)

वारदात के बाद आजादचौक थाना पुलिस ने जीरो पर गैंगरेप की धाराओ में FIR दर्जकर पुरे मामले को डीडी नगर थाना (Raipur Gang Rape Case) पुलिस को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रायपुर निवासी शिवा,आयुष दुर्गा और 01 नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में गौरतलब बात ये है कि गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस को कोई भी आलाधिकारी इस मामले पर बात करने को तैयार नहीं है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.