CG School Closed: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल, Schools Closed in Bijapur due to Heavy Rain in Chhattisgarh
All Schools Closed Today | Photo Credit: AI
बीजापुर। Schools Closed in Bijapur छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Schools Closed in Bijapur जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश रहेगा। हालांकि, 25 सितंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक वर्ग की त्रैमासिक परीक्षा अब 28 सितंबर को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगी। वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की त्रैमासिक परीक्षा, जो 25 सितंबर को होनी थी, अब 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी
इधर, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में बीजापुर समेत बारिश प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
- Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन
- Food Oil Customs Duty Cut: त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी राहत, सस्ते होंगे खाने के तेल, सरकार ने इतना घटा दिया टैक्स
- Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Facebook


