Raipur News: सुलझ गया रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का विवाद! अब ये नेता संभालेंगे जिम्मेदारी, सभापति ने दी अधिमान्यता

सुलझ गया रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का विवाद! Raipur News: Akash Tiwari has been appointed as the Leader of the Opposition in place of Sandeep Sahu

Raipur News: सुलझ गया रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का विवाद! अब ये नेता संभालेंगे जिम्मेदारी, सभापति ने दी अधिमान्यता

Raipur Water Tanker Supply News/ Image Source- IBC24 Archive


Reported By: Sandeep Shukla,
Modified Date: October 28, 2025 / 11:53 pm IST
Published Date: October 28, 2025 8:25 pm IST

रायपुर। Raipur News: रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहा विवाद अब आखिरकार खत्म हो गया है। आकाश तिवारी अब नगर निगम नए नेता प्रतिपक्ष होंगे। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के पत्र पर सभापति सूर्यकांत राठौर ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की अधिमान्यता दी है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संदीप साहू के पास थी, लेकिन पिछले कई महीनों से कांग्रेस संगठन में नेता प्रतिपक्ष को लेकर मतभेद चल रहे थे, लेकिन नए नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब यह विवाद खत्म हो गया है।

जानिए कैसे बढ़ा ये विवाद

रायपुर नगर निगम का चुनाव 11 फरवरी को संपन्न हुआ और 15 फरवरी को परिणाम आया। चुनाव में बीजेपी के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते। 27 फरवरी को मीनल चौबे ने बतौर महापौर पदभार ग्रहण किया। वहीं, कांग्रेस की ओर से 18 मार्च को वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया। इसके बाद निगम ने उनके नाम की अधिकृत घोषणा कर दी। निगम की एक सामान्य सभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू शामिल भी हुए। इसी बीच करीब महीनेभर बाद ही 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 10 निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष के नामों की घोषणा की। इस सूची में वार्ड क्रमांक-34 से कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले आकाश तिवारी का नाम शामिल था। वे जीतकर आए, फिर कांग्रेस में शामिल हुए। ​यहीं से विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस की ओर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के 5 पार्षद संदीप साहू, रोनित प्रकाश जगत, दीप मनीराम साहू, रेणु जयंत साहू, जयश्री नायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इन्हें भी पढ़ेंः 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।